आरोप: चंदन अस्पताल ने बना डाली जिंदा महिला की डेथ फाइल।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी शहर के चंदन हॉस्पिटल पर एक बार फिर से आरोप लगा है। अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन ने जिंदा मरीज की डेथ फाइल बना डाली। जब परिजनों को पता चला तो अस्पताल में हंगामा हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,, हार्ट की मरीज 62 वर्षीय हेमा देउपा को पीएसपी अस्पताल से चंदन अस्पताल रेफर किया गया। 10 फरवरी को परिजनों ने उन्हें चंदन अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि 15 फरवरी को अस्पताल के रिकॉर्ड में हेमा देउपा को मृत दिखा दिया गया, जबकि परिजनों का दावा है कि तब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती थीं। परिजनों के अनुसार जब उन्होंने अस्पताल की फाइल देखी तो उसमें मरीज को मृत दिखा दिया गया। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना वास्तविक पुष्टि के मृत्यु दर्ज कर दी। इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।


खबरें शेयर करें -