अल्मोड़ा: 2 गुलदारों ने किया दो ग्रामीणों पर हमला।

खबरें शेयर करें -

अल्मोड़ा जिले के ताकुला ब्लॉक के ग्राम भैसोड़ी में शुक्रवार दोपहर दो तेंदुओं ने अचानक दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रेमा पाण्डेय (पत्नी मनीष पाण्डेय) शुक्रवार करीब 2:40 बजे अपने पड़ोसी अजय कुमार के साथ घर के आंगन के पास सूखी लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान जंगल की ओर से आए दो तेंदुओं ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। अजय कुमार को बचाने के प्रयास में प्रेमा पाण्डेय तेंदुओं के सामने आ गईं, जिस पर तेंदुओं ने उन पर हमला कर दिया।

हमले में महिला के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में पंजों और दांतों से गंभीर चोटें आई हैं।

हालांकि, साहस का परिचय देते हुए प्रेमा पाण्डेय ने हाथ में मौजूद दरांती से तेंदुओं का मुकाबला किया, जिससे दोनों ग्रामीणों की जान बच सकी।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद दोनों तेंदुए जंगल की ओर भाग निकले।

घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।

 

 


खबरें शेयर करें -