श्रीलंका के दक्षिणी तट पर अमेरिका ने किया ईरानी जहाज़ पर हमला। कई लोगों के मारे जाने की खबर

खबरें शेयर करें -

श्रीलंका एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में श्रीलंका के दक्षिणी तट में अमेरिकी सेना द्वारा एक ईरानी जहाज पर पनडुब्बी से हमला किया गया.  बताया जा रहा है कि इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग पानी में गायब हो गए हैं और कई लोग घायल भी हैं।

श्रीलंका प्रवक्ता ने कहा, ‘श्रीलंकाई नौसेना ने एक ईरानी जहाज से संकट की कॉल मिलने के बाद एक बचाव मिशन भेजा है.’। श्रीलंका की नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इस हमले की पुष्टि की है. ईरानी जहाज पर कुल 180 लोग मौजूद थे, जिनमें से 80 लोगों की मौत हो गई हैं. हमले के बाद अब तक 32 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है.

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरानी जहाज से इमरजेंसी सिग्नल मिलने के तुरंत बाद श्रीलंकाई नौसेना ने एक बचाव मिशन रवाना किया. प्रवक्ता ने कहा, ‘श्रीलंकाई नौसेना ने एक ईरानी जहाज से संकट की कॉल मिलने के बाद एक बचाव मिशन भेजा है.’


खबरें शेयर करें -