गुमनाम: बॉलीवुड का टार्जन,,,,,,,?

खबरें शेयर करें -

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म ‘एडवेंचर्स ऑफ टार्जन’ के हीरो हेमंत बिरजे को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में एक कार्यक्रम में बुलाया गया। रामलीला के इस कार्यक्रम में हेमंत बिरजे को गेस्ट के तौर पर शामिल होना था। लेकिन हेमंत बिरजे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। उन्होंने आयोजकों को कहा कि उन्हें होटल में बंदी बना लिया गया है। जब आयोजक और अन्य लोग होटल पहुंचे तो वो वहां नशे में चूर पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और मामले की जांच की गई।                                                             80 के दशक में कई ऐसे

एक्टर्स थे, जिन्होंने महज एक फिल्म से ही लोगों का दिल जीत

लिया। इसी में एक एक फिल्म ऐसी आई थी जिसका नाम था

‘टार्जन’। इस फिल्म में हेमंत बिरजे लीड रोल में थे। वहीं फिल्म

में उनके साथ नजर आईं थीं किमी काटकर। ये वो फिल्म थी

जिसने अपने गानों और कुछ सीन्स के लिए खूब सुर्खियां

बटोरीं थीं। फिल्म में हेमंत बिरजे और किमी काटकर के बीच

ऐसे बोल्ड सीन्स थे कि जिन पर विवाद भी हुआ। लेकिन हेमंत

बिरजे सिर्फ इसी फिल्म से ज्यादा चर्चा में रहे। इस फिल्म के

बाद उन्हें कई फिल्में मिली लेकिन उसमें हेमंत की मौजूदगी

ज्यादा नहीं रही। अब हाल ही में खबर आई है कि हेमंत बिरजे

एक होटल में नशे की हालत में मिले हैं, जिसके बाद काफी

विवाद भी हुआ है। दरअसल खबर आई कि हाल ही में उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला का आयोजन किया गया था।

यहां समिति की ओर से रामलीला मैदान पर आयोजित मेला में एक्टर हेमंत बिरजे को बुलाया गया। मैदान में दर्शक हेमंत बिरेज के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन काफी देर हो गई और हेमंत नहीं आए। बाद में पता चला कि हेमंत ने फोन कर दिया कि उन्हें बंधक बना लिया है। पुलिस जब यहां के एक निजी होटल में पहुंची तो हेमंत वहां बैठे हुए थे, उन्हें किसी ने बंधक नहीं बनाया था। इसके बाद संस्थापक भी यहां पहुंच गए। संस्थापक संदेश राज ने बताया कि, हेमंत बिरजे नशे की हालत में थे। जब उनसे फीस वापस मांगी तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। अभिनेता ने खुद को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस भी बुला ली। इसको लेकर काफी विवाद देर रात तक चलता रहा। जानकारों के अनुसार हेमंत 95 हजार में आए थे। 50 हजार रुपये आनलाइन पेमेंट हुआ था। 45 हजार की टिकट हुई थी। बाद में ये मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।


खबरें शेयर करें -