बागेश्वर एक दुःखद समाचार सामने आ रहा है। बच्चों, युवाओं की मानसिकता किस ओर जा रही है ये समझ से परे है। एक दुखद घटनाक्रम में बैजनाथ झील में देर रात एक युवक ने छलांग लगा दी जिस कारण पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,,,,,,, सोमवार की रात करीब 9:45 बजे स्मिथ उर्फ अंशु ग्रेंडी (18) पुत्र मोहित ग्रैंडी निवासी चौरसों परिवार से नाराज़गी के चलते बैजनाथ झील में कूद गया। मंदिर की सुरक्षा में तैनात हरीश चंद्र ने युवक को झील में छलांग लगाते देखकर तत्काल पुलिस को सूचित किया। बैजनाथ कोतवाली के प्रभारी कोतवाल कैलाश सिंह बिष्ट पुलिस और फायर सर्विस की टीम के साथ मौके पर गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे तक खोजबीन के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया। तत्काल उसे CHC बैजनाथ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। CO अजय लाल साह ने बताया कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक के आत्मघाती कदम उठाया है अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

