बागेश्वर अमेरिका के रहने वाले स्वर्गीय रॉबर्ट केटलेट की आखिरी इच्छा को पूरा करते हुए, उनकी जापानी पत्नी मियाको केटलेट (Miyako Kettlet) ने रविवार को सरयू नदी के पवित्र जल में उनकी अस्थियों को पूरे मान-सम्मान के साथ प्रवाहित किया। इस दौरान सरयू तट पर वैदिक मंत्रोचारण और सनातन परंपरा के अनुसार पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। अपने जीवनसाथी के लिए इस गहरे समर्पण और भावुक कर देने वाले क्षण के दौरान मियाको के परिवार के सदस्य भी तट पर मौजूद रहे।
बागेश्वर: जापानी पत्नी ने निभाया वादा,,,, अस्थियां विसर्जित की सरयू नदी में ।
