बांग्लादेश: बीते 42 दिनों में 13 हिंदुओं की नृशंस हत्या।

खबरें शेयर करें -

बांग्लादेश  हिन्दुओं पर हमले अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे.  बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की नृशंस हत्या कर दी गई है.  बताते चलें कि बांग्लादेश में पिछले 42 दिनों में 13 हिंदुओं की हत्या कर दी गई और कई हिंदुओं की संपत्ति नष्ट कर दी गई है।             प्राप्त जानकारी के अनुसार,,,,, बांग्लादेश के चटगांव के डागनभुइयां में 11 जनवरी की रात  28 वर्षीय  हिंदू युवक समीर दास पर हमलावरों ने चाकू से हमला किया. समीर की हत्या के बाद हत्यारे उसका ऑटो भी अपने साथ ले गए।

बांग्लादेश पुलिस के मुताबिक,,,, “देशी कट्टे से समीर की हत्या की गई.  शुरूआती जांच में लगता है कि यह सुनियोजित हत्या है. हत्यारों ने हत्या के बाद ऑटो भी लूट लिया. हमने हमलावरों की शिनाख्त के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है.”


खबरें शेयर करें -