भीमताल: ग्राम पंचायत जंगलिया गांव को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प ।

खबरें शेयर करें -

ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में ग्राम वासियों के द्वारा स्वच्छता तथा ग्राम पंचायत को कूड़ा मुक्त करने तथा प्लास्टिक मुक्त करने के लिए एक बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान राधा कुल्याल की अध्यक्षता में आयोजित की गई ग्रामीणों ने रोड के दोनों छोरो पर प्लास्टिक फैलने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई ग्राम प्रधान राधा कुल्याल द्वारा ग्रामीणों को अवगत कराया कि अति शीघ्र रोड के किनारे 10 जागरूकता बोर्ड लगाए जायेंगे तथा कूड़ा रोड में डालने वालों के खिलाफ पकड़े जाने पर 1000 एक हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया जाएगा तथा विद्यालयो में जाकर ग्राम पंचायत की ओर से जागरूकता शिविर भी लगाए जायेंगे सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह कुल्याल ने बताया कि जागरूकता बोर्ड लगाए जाने के बाद होम स्टे, होटल तथा बाहरी लोग जिनके द्वारा आवास बनाए गए हैं उनके साथ बैठक कर स्वच्छता कार्यक्रम में सहयोग की अपील की जाएगी और ग्राम सभा के नियमों का पालन नहीं करने पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी इस अवसर पर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बालम सिंह रैकवाल, पूर्व प्रधानाचार्य दयानंद त्रिपाठी, किशोरी दत्त शर्मा, सुरेंद्र सिंह कुल्याल, मदन मोहन कुल्याल, कुंवर सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह कुल्याल, जगत सिंह कुल्याल, विनोद पलड़िया, लाल सिंह कुल्याल, राजेंद्र सिंह पडियार, महेंद्र सिंह पड़ियार, संजय पड़ियार नव युवक मंगल दल अध्यक्ष कमल कुल्याल शोबन राम आर्य जानकी कुल्याल, उमा कुल्याल, रेखा कुल्याल समेत अन्य लोग मौजूद थे।


खबरें शेयर करें -