उत्तराखंड : व्यापारी दंपत्ति के शव फंदे से लटके मिले, पुलिस ने जांच शुरू की !

खबरें शेयर करें -

लालकुआं  हल्दूचौड़ में स्थानीय व्यापारी दंपत्ति के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। इस की जानकारी मिलते ही बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,,,  रमेश दुम्का 72 वर्षीय और उनकी 60 वर्षीय पत्नी कमला दुम्का भवन के ग्राउंड फ्लोर में बने दो अलग-अलग कमरों में  फांसी पर लटके पाए गए। परिजनों ने सुबह जब कमरे खोले तो दंपत्ति को पंखे के कुंडे से लटका देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके से साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है  कि रमेश दुम्का कुछ समय से व्यापारिक नुकसान और बेटे पर बढ़ते आर्थिक दबाव के चलते मानसिक तनाव में थे, हालांकि पुलिस अभी सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

जानकारी के अनुसार व्यापारी रमेश दुमका मिलनसार व्यक्तित्व की वजह से इलाके में खास पहचान रखते थे। घटना की खबर फैलते ही घर पर संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।


खबरें शेयर करें -