क्रिकेट बीते कुछ समय से ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच टी20 विश्व कप 2026 को लेकर विवाद चल रहा है। बताते चलें कि बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में मैच खेलने से इनकार कर रहा है और श्रीलंका में मैच खेलने के लिए ICC को मना रहा है… प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,, ICC ने ढाका में दूसरी बैठक की, जहां बांग्लादेश बोर्ड ने 2026 टी20 विश्व कप खेलने की इच्छा दोहराई, लेकिन भारत में खेलने से इनकार किया. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वैकल्पिक स्थल की मांग की और सह-मेजबान श्रीलंका को संभावित विकल्प के रूप में रखा. हालांकि ICC अपने मूल कार्यक्रम पर अडिग रही, जिसके तहत ग्रुप C में शामिल बांग्लादेश को मुंबई और कोलकाता में अपने मैच खेलने हैं.
यह गतिरोध लगभग 3 हफ्ते से चला आ रहा है. इसकी शुरुआत तब हुई जब BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से हटाने का निर्देश दिया. इसके बाद BCB न ICC को लिखकर बताया कि वे भारत में विश्व कप मैच खेलने के इच्छुक नहीं हैं और यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे टूर्नामेंट से हट भी सकते हैं।

