पाकिस्तानी सरकार ने एक अहम फैसले में ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भाग लेने को मंजूरी दे दी. हालांकि, इस मंजूरी के साथ सरकार ने एक अहम शर्त भी रखी. सरकारी आदेश के अनुसार पाकिस्तानी क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ICC क्या कदम उठाती है। फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। पाकिस्तान के आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच नहीं खेलेगी.’। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने एक तरह से सरेंडर कर दिया है. और यह कदम ICC को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईसीसी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया था और कहा था कि यह संस्था BCCI के प्रभाव में काम कर रही है. दोनों देशों के क्रिकेट फेंसों के लिए अब उत्सुकता बनी हुई है कि अब क्या भारत, पाक के बीच मैच हो पाएगा….?

