उत्तराखंड में भूकंप की आहट।

खबरें शेयर करें -

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप के झटके रात 10:05 पर महसूस किए गए। इसके पश्चात कंट्रोल रूम के द्वारा IMD देहरादून को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया। बताय गया कि भूकंप की तीव्रता बहुत ही न्यून होने के कारण सिस्टम पर शो नहीं कर रहा है।

तहसील चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला, बड़कोट, में भूकंप के सूचना ली गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कहीं पर भी भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। जनपद के सभी तहसील क्षेत्र में कुशलता है। कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है।


खबरें शेयर करें -