हाइवे पर बच्चू कङू और किसानों ने लगाया जाम,,,,,25 किमी0 तक ट्रैफिक अव्यवस्था ।

खबरें शेयर करें -

बच्चू कडू के कार्यकर्ताओं और किसानों ने मंगलवार रात से नागपुर शहर की सीमा पर जाम लगाया. बच्चू कङू महाराष्ट सरकार में मंत्री रह चुके हैं,वे प्रहार जनशक्ति पार्टी के संस्थापक हैं किसानों की मांगों को लेकर ‘महाएलगार मोर्चा’ निकाल रहे हैं.  बच्चू कडू आंदोलन की अगुवाई करते हुए  ट्रैक्टर चलाकर किसानों के साथ नागपुर पहुंचे.                                                              बच्चू कडू और किसानों की मुख्य मांगों में महाराष्ट्र के किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, भारी बारिश से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा, राज्य के दिव्यांग नागरिकों को ₹6,000 प्रतिमाह, और किसानों की फसल को हमी भाव (MSP) दिए जाने की मांग शामिल है. इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है.           आंदोलन के दूसरे दिन भी किसान , पार्टी कार्यकर्ताओं  ने नागपुर- हैदराबाद हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे 25 किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति नाजुक बन गई.  सभी वाहन ट्रक, कार, दोपहिया  लंबी कतार में फंसे दिखाई दिए. इसके अलावा भी कार्यकर्ताओं ने छोटी सड़कों को भी जाम करना शुरू किया. और पेड़ सड़क पर डालकर वाहनों की आवाजाही रोकने की कोशिश की. हालांकि, नागपुर पुलिस ने दोपहर तक जाम क्लियर कर लिया और ट्रैफिक को शहर के आउटर रिंग रोड से डायवर्ट किया । फ़िलहाल पुलिस, प्रशासन स्थिति सामान्य करने में लगे हुए हैं।


खबरें शेयर करें -