उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने गणेश गोदियाल। 2027 की तैयारी…

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। केंद्रीय कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।                                        अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश में चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए दो अहम समितियों के अध्यक्ष भी घोषित कर दिए। प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. हरक सिंह रावत को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आगामी वर्ष 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं,  माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से कांग्रेस राज्य में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी को तेज करना चाहती है। इसी के साथ outgoing PCC अध्यक्ष करण महारा को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी ने उनके कार्यकाल और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस, संगठन में इस महत्वपूर्ण फेरबदल को करके चुनावी रणनीति तैयार कर रही है।


खबरें शेयर करें -