हल्द्वानीः पनचक्की चौराहे सड़क हादसे में हुई मौत के बाद प्रशासन ने लागू करी वन-वे ट्रैफ़िक व्यवस्था ।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी बीते रोज़ एक दर्दनाक हादसे में पनचक्की रोड पर बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे की मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद हल्द्वानी के आम जनमानस में काफ़ी रोष देखने को मिला। सड़क हादसे के बाद प्रशासन ने पनचक्की चौराहा से दो नहरिया तिराहा के मध्य सड़क पर निर्माण कार्य के समाप्ति तक वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है।

वन वे ट्रैफ़िक लागू होने के बाद अब,,,,,,,,,, काठगोदाम/हाइडिल तिराहा से पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए पंचक्की चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन पुराना फायर स्टेशन तिराहा/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर शहर हल्द्वानी की ओर जाएंगे।

पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा होते हुए शहर हल्द्वानी की ओर जाने वाले अन्य समस्त प्रकार के वाहन पंचक्की चौराहा से डायवर्ट होकर चंबल पुल से चौंफला चौराहा होते हुए ऊंचापुल से अपने गंतव्य को जाएंगे।

शहर हल्द्वानी से दोनहरिया तिराहा होते हुए पंचक्की चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन सीधे पंचक्की की ओर जाएंगे।

पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।


खबरें शेयर करें -