हल्द्वानीः- ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को मिली जमानत…. रहेगी प्रशासन और जांच एजेंसियों की नज़र ।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी : ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को अदालत से बड़ी राहत मिली है। हल्द्वानी स्थित ACJ (सेकेंड) कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। गुरुवार से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद चल रहीं ज्योति अधिकारी की रिहाई का रास्ता कोर्ट के इस आदेश के बाद साफ हो गया है।

ज्योति अधिकारी के खिलाफ उत्तराखंड की महिलाओं और लोक देवताओं के अपमान से जुड़े गंभीर आरोप दर्ज हैं। ज्योति पर आर्म्स एक्ट के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। ज्योति अधिकारी पर ये भी आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक वीडियो और बयान जारी किए, जिससे धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुईं।

इन्हीं सब मामलों के चलते गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। शुक्रवार को एसीजे सेकेंड कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद इस पूरे प्रकरण की जांच जारी रहेगी और आगे कोर्ट में मामले की नियमित सुनवाई होगी।

प्रशासन और जांच एजेंसियों की नजर  इस मामले में बनी हुई है। देखते हैं कि अब ये मामला किधर पहुंच कर ठहरता है।


खबरें शेयर करें -