हल्द्वानीः- चंदन अस्पताल के चिकित्सा निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी पुलिस ने चंदन अस्पताल के चिकित्सा निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही मृतक महिला के पति द्वारा दी गई तहरीर पर  की है। बताते चलें कि भोटिया पड़ाव स्थित चंदन अस्पताल द्वारा एक महिला के शव को न दिए जाने पर बवाल हुआ था। इसी मामले में यह कार्यवाही हुई है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार,,,,,, अल्मोड़ा निवासी नंदन बिरौड़िया की 40 वर्षीय पत्नी सीमा लंबे समय से बीमार थीं। 3 जनवरी को महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। इसके बाद वह पत्नी को भोटिया पड़ाव स्थित चंदन अस्पताल लेकर पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि चंदन अस्पताल पहुंचते ही सीमा को इमरजेंसी में भर्ती किया गया, जहां पहले 50 हजार रुपये नकद लिए गए और बाद में करीब 7 हजार रुपये के अतिरिक्त जांच शुल्क वसूले गए। शाम करीब साढ़े छह बजे सीमा को ICU में शिफ्ट किया जा रहा था, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव सौंपने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की, और भुगतान के बिना शव नहीं दिए जाने की बात कही। इस बात को लेकर अस्पताल में हुए हंगामे की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजनों को महिला का शव सौंपा गया।                                                                                              हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर चंदन अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर परवेज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


खबरें शेयर करें -