हल्द्वानी:- दबंग बदमाशों ने न्यूज़ कवरेज के दौरान पत्रकार को पीटा, गंभीर घायल पत्रकार दीपक अधिकारी का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज……. पत्रकारों में आक्रोश।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी में लगातार दबंगों द्वारा दुस्साहसिक और बदमाशी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आज शाम ऊँचापुल क्षेत्र में न्यूज़ कवरेज के दौरान 2 पत्रकारों पर हुए हमले ने शहर में सनसनी फैला दी।                       प्राप्त जानकारी के अनुसार,,,,,,,, पत्रकार दीपक अधिकारी और पत्रकार शंकर फुलारा किसी स्थानीय मामले की कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे थे, तभी वहां मौजूद कुछ दबंगों ने पहले पत्रकारों के साथ अभद्रता और गाली गलौच करते हुए उन पर पर हमला कर दिया।                                                        इस अराजक घटना में पत्रकार दीपक अधिकारी  गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत कृष्णा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस घटना की खबर जैसे ही शहर में फैली, पत्रकार समुदाय में और आमजनमानस में जोरदार आक्रोश देखा गया। साथी पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।                                              बताते चलें कि,,,पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। CO सिटी नितिन लोहनी अधीनस्थों के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


खबरें शेयर करें -