हल्द्वानीः- करंट लगने से किसान की मृत्यु….!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी एक दुखद समाचार सामने आ रहा है। गौलापार क्षेत्र के सीतापुर में करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई।  इस दुखद घटना को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,, बुधवार को  सीतापुर गांव निवासी किसान दयाकिशन खेत में पानी लगाने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीण उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जम कर हंगामा काटा। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी और चोरगलिया पुलिस मौके पर पहुंची। बमुश्किल पुलिस द्वारा स्थानीयों को समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें -