हल्द्वानीः मुखानी क्षेत्र में युवती ने लगाई फांसी।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी।  एक दुखद समाचार मुखानी क्षेत्र से सामने आया है। एक 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यहां एक निजी स्कूल में कार्यरत डांस टीचर इशिका कोटिया (22) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती खटीमा (ऊधमसिंह नगर) निवासी  छड़ायल नयाबाद में अपने नाना-नानी के साथ रहकर BBA की पढ़ाई के साथ-साथ एक स्कूल में डांस टीचर के रूप में कार्य कर रही थीं।

बीते रोज़ जब नाना-नानी घर लौटे तो उन्होंने इशिका को फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि शुरूआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। युवती कुछ समय से बीमार चल रही थीं। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। इस दुखद घटना को लेकर परिजन और स्कूल प्रबंधन हैरान और शोक में हैं।


खबरें शेयर करें -