हल्द्वानी: युवती ने झूठी रची अपने अपहरण की कहानी..….. मिली सकुशल !

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी युवाओं से संबंधित तरह तरह की हैरान कर देने वाली खबरें  आए दिन आती रहती है।   बीते रोज़ हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी के गायब होने से हड़कंप मच गया था । युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर उसे अलीगढ़ से ढूंढ निकला।  उसके पश्चात काउंसिलिंग में सामने आया कि किशोरी नाबालिग दोस्त से मिलने अलीगढ़ चली गई थी। पुलिस ने बताया कि किशोरी के कोर्ट में बयान के आधार पर वह  आगे की कार्रवाई करेगी।

प्राप्त जानकारी में,,,,, 16 वर्षीय  किशोरी  बृहस्पतिवार को अचानक घर से कही चली गई। परिजनों ने जब बहुत ढूंढा तो उन्हें युवती का पता नहीं चल सका। फ़िर उन्होंने  हल्द्वानी कोतवाली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई । पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। किशोरी का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में इमरजेंसी कॉल आई। यह पुलिस एप के एसओएस बटन (संकट में मदद) दबाने से हुई थी। पुलिस ने किशोरी से कॉल पर बात की तो वह घबराई हुई थी। उसने बताया कि एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया है। मुश्किल से वह उसके चंगुल से छूट कर भाग पाई है और इस समय वह अलीगढ़ में है। कंट्रोल रूम से जानकारी हल्द्वानी पुलिस को दी गई। हल्द्वानी पुलिस अलीगढ़ पहुंची और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी के बयान लेकर उसे हल्द्वानी में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया।                                            सत्यता का उजागर काउंसिलिंग में हुआ जिसमें किशोरी ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिये उसकी बातचीत अलीगढ़ के एक युवक से हुई। वह उससे ही मिलने गई थी। अगली सुबह वह डर गई कि घर वालों को क्या जवाब देगी। इसलिए उसने  अपहरण की झूठी कहानी रची।


खबरें शेयर करें -