हल्द्वानीः लालकुआं रेलवे स्टेशन से पत्नी के प्रेमी संग फरार होने की घटना सामने आ रही है। दरअसल गौरापड़ाव में पति अपनी पत्नी को लेकर वापस अपने घर जा रहा था। जो कि गोरा पड़ाव अपने मायके आई हुई थी।बताया जा रहा कि पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी में,,,,,,,, UP के फरुखाबाद निवासी युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए गोरापड़ाव स्थित अपनी ससुराल आया था। बीती रोज वह पत्नी को लेकर लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचा और वह टिकट लेने गया, तभी मौके का फायदा उठा उसकी पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति बबलू कश्यप ने रविवार को जीआरपी काठगोदाम थाने में तहरीर सौंप अपने ससुराल के पड़ोस में रहने वाले महेश आर्य पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। GRP थानाध्यक्ष के मुताबिक,,,,,, आरोपी घर से फरार है और उसका फोन नंबर भी बंद है। और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

