काठगोदाम में कॉलटैक्स के पास खुली नहर में युवक के गिरने से हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और नहर में गिरे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी । परंतु उस व्यक्ति का कोई पता फ़िलहाल नहीं चल सका । विमल मिश्रा थाना प्रभारी काठगोदाम ने जानकारी दी कि घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि नहर में गिरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल जल पुलिस और काठगोदाम थाना पुलिस संयुक्त रूप से तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं।
पुलिस की कोशिशें जारी है, अब तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, पुलिस का कहना है कि वह तलाशी अभियान जारी रखें है और व्यक्ति की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।

