हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वराज आश्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व PM इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कांग्रेस कमेटी द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने सरदार पटेल जी के राष्ट्र निर्माण और उनके अद्वितीय साहस एवं दूरदर्शिता को स्मरण किया। और साथ ही पूर्व PM स्व. इंदिरा गांधी जी के साहसिक निर्णय और देश की अखंडता के लिए उनके विशेष योगदान को भी याद किया गया।
स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “सरदार पटेल और इंदिरा गांधी दोनों ही भारत के इतिहास की ऐसी महान विभूतियाँ हैं जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”
कार्यक्रम को संचालित हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस दौरान सभी कांग्रेस जनों ने देश की एकता और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर चलने का संकल्प लिया। स्वराज आश्रम में हुए इस कार्यक्रम में हेमंत बगड़वाल, एन. बी. गुणवत्त, मधु सांगुड़, सोहेल अहमद सिद्दीकी, मलय बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, हेम पांडे, डॉ. मयंक भट्ट, राधा आर्य, कमला सनवाल, राजेंद्र उपाध्याय, नितिन भट्ट, भुवन तिवारी, गिरीश तिवारी, अमित रावत, पार्षद मोना शर्मा, हेमन्त साहू, गोविंद बगड़वाल, लाल सिंह पवार, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, विनोद कुमार पिन्नु, गिरीश पांडे, कैलाश शाह, राजेंद्र बिष्ट, अल्का आर्य, महेशानंद, तस्लीम अंसारी, रत्ना श्रीवास्तव, मंजू पांडे, उदित करायत, हबीबुर रहमान, चंदन भाकुनी, शंकर कोहली, शोभित आर्य, अरशद आदि मौजूद रहे।

