हल्द्वानी अपने शहर की आबो हवा अब बिल्कुल बदल चुकी है कभी शांत रहना वाला हल्द्वानी अब रोज़ नए नए आपराधिक घटनाएं झेल रहा है। आज गुरुवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार नाबालिकों ने दूसरे नाबालिक को चाकू मार कर घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ,,,,,,,, शाम को लगभग 6.00 बजे काठगोदाम रेलवे तिराहे के पास स्कूटी सवार 2 नाबालिग लड़कों ने अचानक एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,,, हमले की वजह युवती को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हमलावर दोनों नाबालिकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

