उत्तराखंड फिल्म, म्यूजिक इंडस्ट्री दिन प्रतिदिन आगे बढ़ते जा रही है, समय-समय पर बेहतरीन गीत संगीत आम जनमानस को सुनाई दे रहे है। इसी श्रृंखला में आज हल्द्वानी स्थित मिजाज रेस्टोरेंट में “सदनी त्यारा” एक सुंदर से गीत का विमोचन किया गया, जिसमें गीत से जुड़े कलाकारों के साथ-साथ उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के अन्य कलाकार भी मौजूद रहे । झंकार म्यूज़िक उत्तराखंड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जल्द ही रिलीज़ होने वाला नया भावनात्मक गीत “सदनी त्यारा” दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है।
इस गीत को अपनी सुरीली आवाज़ से सजाया है सिंगर संदीप सोनू ने, जबकि स्क्रीन पर राहुल भट्ट और भावना चुफाल की शानदार अभिनय के माध्यम से कहानी को जीवंत किया गया है।
गीत के लिरिक्स, कंपोज़िशन और म्यूज़िक अमन उनियाल ने तैयार किए हैं, जिनकी रचनात्मकता इस ट्रैक को एक अलग पहचान देती है। वीडियो को खूबसूरती के साथ फिल्माया है DOP क्रैब बावा ने, एडिटिंग संभाली है राहुल बौरियान ने,
और पूरे गीत का निर्देशन एवं कॉन्सेप्ट रोहित नेगी ने किया है।
“सदनी त्यारा” की थीम पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते पर आधारित है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक पत्नी अपने बीमार पड़ चुके पति की पूरी निष्ठा, प्रेम और सम्मान के साथ देखभाल करती है। उसके लिए दिन-रात दुआ करने वाली पत्नी की यह भावनात्मक यात्रा इस गीत का हृदय है।
गीत में लगाव, समर्पण और रिश्तों में छिपी सच्ची भावना को बड़े ही संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

