हल्द्वानी : स्कूटी चोरी की घटना लगातार शहर में बढ़ती जा रही थी। इन्हीं बढ़ती घटनाओं का नैनीताल पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 3 स्कूटी बरामद की गई हैं।
बताते चलें कि जेश बंसल द्वारा 12 दिसंबर 2025 को रुद्रपुर निवासी ने हल्द्वानी स्थित अपने प्रतिष्ठान से 3 स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 14 दिसंबर 2025 को आरोपी हिमांशु (23 वर्ष) को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से तीनों चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई हैं।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

