हल्द्वानी मंगलवार को गोलीकांड के आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू और उसके पुत्र जय को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया।
पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए, न्यायालय में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। रविवार देर रात हुई इस घटना से शहर में राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब जनप्रतिनिधि ही इस तरह के गंभीर आपराधिक आरोपों में घिर जाएं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर क्या असर पड़ेगा।
बताते चलें कि रविवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में नितिन लोहनी की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया था। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई।
पुलिस का कहना है कि वह विस्तारूप से हर पहलू पर इस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह जल्द ही सामने होगी।

