हल्द्वानी बीते रोज़ मंगलवार को सैनिक मिलन केंद्र जगदम्बानगर में एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न राजनीति से जुड़े,चुनावों मे विजयी हुऐ गौरव सेनानियों के साथ ही महापौर गजराज सिंह बिष्ट कों भी सम्मानित सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान लीग अध्यक्ष लेफ्टि. कर्नल बीएस रौतेला ने महापौर के समक्ष निवेदन किया कि नैनीताल रोड स्तिथि युद्ध समारक (शहीद पार्क) को युद्ध /समर स्मारक / गौरव स्थल के नाम से जाना जाए। उन्होंने कहा कि इस युद्ध स्मारक में कुमाऊँ क्षेत्र के सभी बलिदानी सैनिकों के नाम अंकित किये जाएं। बताते चलें कि,,,, अभी तक केवल नैनीताल जनपद मे पंजीकृत जावाजों के नाम ही इस युद्ध स्मारक मे अंकित है। कर्नल रौतेला ने महापौर से यह भी निवेदन किया कि आम जनता इस गौरव स्थल को एक आम पार्क समझती है, जिस कारण यहां पर लोगों का आना जाना, घूमना फिरना लगा रहता है। उन्होंने महापौर से युद्ध स्मारक की चार दीवारी कर सुव्यवस्थित करने का आग्रह किया। महापौर गजराज बिष्ट ने उनकी विभिन्न मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस समारोह के दौरान सुरेंद्र लौटनी, कैप्टेन प्रताप सिंह, नवीन जोशी, कलावती थापा, गोविन्द बर्ती, कमांडर दिगम्बर सिंह, लेफ्टि कमांडर एन एन त्रिपाठी, मेजर के एस महर, कैप्टेन खिला नन्द, कैप्टेन बी एस महर, कैप्टेन त्रिवेणी पाण्डेय, अन्तर्राष्ट्रीय धावक सुरेश पाण्डेय, कैप्टेन प्रमोद शर्मा, सूबेदार पी एस परिहार, देवेन्द्र दफाटी, गोपाल सिंह डसीला, पदमा नेगी, बीना अधिकारी, हेमा देवी, जीवंती देवी सहित अनेक वीरांगनाएं और पूर्व सैनिक उपस्थित थे ।

