अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए बुध पार्क तिकोनिया से मशाल जुलूस निकाल , SDM कोर्ट तक मार्च किया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और VIP की गिरफ्तारी की मांग की है।
*प्रदर्शन की प्रमुख मांगें:*
– _VIP की गिरफ्तारी_
– _दोषियों को कड़ी सजा_
– _CBI जांच_
– _हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच_
यूथ कांग्रेस के नेता हेमन्त साहू व विशाल भोजक ने कहा है कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर एक मिनट भी सत्ता में बने रहने का हक नहीं है ।
युवा नेत्री दीपा खत्री व अक्षत पाठक ने कहा अंकिता प्रकरण की जब तक सीबीआई जांच नहीं होती सभी दोषी फंसी के फंसे में नहीं पहुंचते हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
इस मौके सौरभ कुमार रक्षित बिष्ट अमन अंसारी बिलाल अहमद भावेश कुरिया खगेन्द्र मेहरा नंदनी खत्री शाहनवाज मालिक मयंक गोस्वामी शानू अल्वी आयुष नागर मोहम्मद शरिक शोभित कुमार गुरमीत गौतम साहिल राज उमंग पाठक मेहुल साह दीपक बिष्ट मेहुल जोशी पवन बिष्ट हर्ष शर्मा सुशील राय गौरव सुपयाल राहुल रावत दीपू पांडे समेत तमाम थे।
इस दौरान लोगों में सरकार के रवैया पर गहरा आक्रोश दिखा । और इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।

