1971 के ऑपरेशन सर्चलाइट के दौरान पाकिस्तान द्वारा 4 लाख महिलाओं के खिलाफ किए गए जनसंहार और सामूहिक बलात्कार का भारत ने यूएनएससी में जिक्र किया. भारत ने कहा कि पाकिस्तान का दावा केवल ध्यान भटकाने और प्रचार का हिस्सा है, जबकि सच्चाई दुनिया देख रही है. भारतीय अधिकारी ने कहा, “हमारी महिलाओं, शांति और सुरक्षा की दिशा में रिकॉर्ड बेदाग और अछूत है. जो देश अपने ही लोगों पर बमबारी करता है और व्यवस्थित जनसंहार करता है, वह केवल ध्यान भटकाने के लिए अतिशयोक्ति और प्रचार का सहारा ले सकता है.” यह टिप्पणी पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा में पिछले महीने किए गए हवाई हमले में 30 लोगों सहित बच्चों की मौत के संदर्भ में थी ।

