IND vs WI टेस्ट सीरीज : शुभमन गिल ने तोड़ दी धोनी की पूरानी परंपरा,,,,

खबरें शेयर करें -

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के बाद शुभमन गिल ने ट्रॉफी रवींद्र जडेजा को सौंप दी. धोनी की परंपरा से हटकर उठाया गया यह कदम फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस जीत से ज्यादा चर्चा में रहा कप्तान शुभमन गिल का धोनी की परंपरा को तोड़ना. भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक परंपरा शुरू की थी कि जब भी टीम इंडिया कोई सीरीज जीतती, तो ट्रॉफी टीम के सबसे नए खिलाड़ी को सौंपी जाती थी. इसका मकसद था टीम में एकता और नए खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाना.                                         वेस्टइडीज पर 2-0 से सीरीज जीतने के बाद बासासाआई ने टीम इंडिया के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में दिखा कि कप्तान शुभमन गिल ने बीसीसीआई वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला से ट्रॉफी ली और उसे उप-कप्तान रवींद्र जडेजा को थमा दी. यह देखकर फैंस हैरान रह गए, क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि यह ट्रॉफी किसी नए खिलाड़ी, को दी जाएगी, जैसा कि धोनी के जमाने से होता आ रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल उठाए कि क्या गिल ने धोनी परंपरा खत्म कर दी, यह तो टीम का कल्चर था ।


खबरें शेयर करें -