नस्लीय टिप्पणी कर , भारतीय मूल की युवती का किया दुष्कर्म….

खबरें शेयर करें -

ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इसे नस्लीय हमला मान रही है। सिख फेडरेशन UK ने इस घटना पर चिंता जताई है और दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। पिछले महीने ओल्डबरी में भी एक सिख महिला के साथ ऐसा ही मामला सामने आया था।      ब्रिटेन में सिख महिला से दुष्कर्म की घटना के एक महीने बाद एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ब्रिटेन पुलिस ने बताया की उत्तर इंग्लैंड में भारतीय मूल की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है।                                                         इस मामले में वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने एक अज्ञात युवक का का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी कर लोगों से अपील की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार की शाम वॉल्सॉल के पार्क हॉल इलाके से एक महिला की कॉल आई थी। इस अपराध को “नस्लीय रूप से उत्तेजित हमला” के रूप में पहचाने जाने के बाद वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने संदिग्ध की सीसीटीवी फुटेज जारी की है।     पुलिस ने कहा “हमारे पास अधिकारियों की टीमें हैं जो सबूत इकट्ठा कर रही हैं। फिलहाल हमलावर की प्रफाइल तैयार की जा रही है ताकि उसे जल्द से जल्द हिरासत में लिया जा सके। हालांकि उन्होंने ये भी कहा की अभी कई तरह की जांच की जा रही है, लेकिन यह जरुरी है कि हम उन सभी लोगों से बात करें जिन्होंने उस समय उस इलाके में संदिग्ध व्यक्ति को देखा था।” वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हमलावर की पहचान 30 साल के, श्वेत और छोटे बाल वाला वाले युवक के रूप में हुई है।


खबरें शेयर करें -