इंदौर: EV गाड़ी में चार्जिंग के दौरान लगी आग से गैस सिलेंडरों में धमाका, 8 की मौत,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

इंदौर एक बेहद दुखद समाचार सामने आ रहा है प्राप्त जानकारी में,,,,,,, बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई। इस घटना में 8 लोगों  की जान चलें जाने की खबर सामने आ रही है।  रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव भी निकाला गया है।                                                                                              घटना को लेकर इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया, “शुरुआती जांच के मुताबिक, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को बचा लिया गया है। यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील थे।”।                                                                 स्थानीयों के मुताबिक,,,,,, जब सुबह चीख-पुकार मची तो वे बाहर निकले, देखा तो मकान में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। पड़ोसी इस दौरान बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन आग तब तक पूरे घर में फैल चुकी थी। इस घटना के बाद कॉलोनी में शोक का माहौल है। अब तक घर में लगी आग से आठ लोगों के जिंदा जल जाने की खबर है। पुलिस तफ्तीश में जुट चुकी है, और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।


खबरें शेयर करें -