भारत के 53वें मुख्य न्यायधीश “CJI” के रूप में जस्टिस सूर्यकांत ने ली शपथ !

नई दिल्ली  आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश  के रूप में जस्टिस सूर्यकांत ने शपथ ली है । बताया गया है कि,,,,,CJI के रूप में उनका कार्यकाल 15 महीनों का होगा। जस्टिस सूर्यकांत ने CJI बी. आर गवई की जगह ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सूर्यकांत को CJI की शपथ दिलाई है।                          इससे पहले मुख्य न्यायधीश BR गवई ने संविधान के अनुच्छेद 124 की धारा 2 के तहत अगले CJI के लिए जस्टिस सूर्यकांत का नाम सामने रखा था। इस पर राष्ट्रपति ने मुहर लगाते हुए जस्टिस सूर्यकांत को देश का 53वां CJI नियुक्त कर दिया है।                    जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल भी मौजूद थे। जस्टिस सूर्यकांत को 30 अक्टूबर 2025 को CJI नियुक्त किया गया था और वो 9 फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे।