जनपद नैनीताल के सभी बॉर्डर, बैरियर, मुख्य सड़कों पर सघन चैंकिंग अभियान !

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  डॉ0 मंजूनाथ टीसी SSP नैनीताल के निर्देशानुसार वीकेंड में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नैनीताल  जिले के सभी बॉर्डर, बैरियर, मुख्य सड़कों तथा चौराहों पर बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।  प्राप्त जानकारी में,,,,, अभियान के तहत 2257 वाहनों तथा 6097 लोगों की जांच की गई। और इस दौरान हल्द्वानी बनभूलपुरा के शनिबाजार क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले 75 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान MV एक्ट के तहत 56 चालान कर 28000 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया वहीं पुलिस एक्ट में 37 चालान कर 9250 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

इसी के साथ शनिबाजार क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 75 फड़-ठेला व्यवसायियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 19000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

इस अभियान के दौरान डॉ० जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, अमित कुमार सीओ नैनीताल/भवाली, सुमित पांडे सीओ रामनगर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

नैनीताल पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाने अथवा नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम 9411112979 या 112 पर दें।


खबरें शेयर करें -