हल्द्वानी: कांग्रेस अध्यक्ष की जनसभा को लेकर यातायात में बदलाव, जानें पार्किंग व्यवस्था।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के Haldwani (रामलीला मैदान) दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान लागू किया है।                                       इसके तहत विभिन्न रूटों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं,,,, जैसे रामपुर रोड के वाहनों के लिए HN इंटर कॉलेज, बरेली रोड के लिए लक्ष्मी शिशु मंदिर, और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली गाड़ियों के लिए ठंडी सड़क तथा खालसा इंटर कॉलेज मैदान में पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा, खाटीमा/सितारगंज और कालाढूंगी/रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी विशिष्ट पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।                   पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे तय नियमों का पालन करें और भीड़भाड़ वाले रास्तों से बचकर असुविधा से मुक्त रहें।


खबरें शेयर करें -