पहला दिन आज कुल 8 मैच खेले गए।
जिसमें पहला मैच DAV स्कूल और दीक्षांत इंटरनेशनल के मध्य खेला गया जिसमें DAV स्कूल ने 3-0 से विजय प्राप्त करी और अगले प्री क्वार्टर फाइनल राउंड में प्रवेश किया।
दूसरा मैच यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्कूल और डॉन बॉस्को के मध्य खेला गया जिसमें डॉन बॉस्को स्कूल ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए डॉन बॉस्को 7-0 से विजय प्राप्त किया
तीसरा मैच APS और DPS के मध्य खेला गया जिसमें DPS ने भी शानदार प्रदर्शन दिखाया 3-0 से जीते और अगले राउंड में प्रवेश किया।
चौथा मैच नैनी वैली स्कूल और दशमेश स्कूल पीरुमदारा के मध्य खेला गया जिसमें दशमेश स्कूल पेरुमदारा 2-1 से विजय हुई और अगले राउंड में अपनी जगह बनाई।
पांचवा मैच सिंथिया स्कूल और सरस्वती स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें सरस्वती स्कूल ने एक तरफा गेम दिखाते हुए 3-0 से विजय रहे और अगले राउंड में प्रवेश किया
छठवा मैच गुरुकुल स्कूल और व्हाइट हॉल स्कूल के मध्य था व्हाइट हॉल स्कूल न होने के कारण जिसमें गुरुकुल स्कूल को बाय दिया गया और अगले राउंड में प्रवेश किया।
सातवां गेम महर्षि विद्या मंदिर और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मध्य खेला गया जिसमें 5-0 से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल विजय रही और शानदार गेम दिखाते हुए अधर खत्री ने हैट्रिक मारी लगातार तीन गोल करें और अपनी टीम की जगह अगली राउंड में बनाई।
आठवां मैच शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल और निर्मला कान्वेंट स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें निर्मला कान्वेंट पेनल्टी शूटआउट 4-2 से विजय रही और अपनी टीम को अगले राउंड में प्रवेश किया।
निर्णयक की भूमिका में मैच कमिश्नर किशोर पाल, त्रिभुवन नितवाल, आनंद देव भोपाल सिंह, महेश बिष्ट, सूरज गोस्वामी, मोहित नौटियाल मौजूद थे और आयोजन के वालंटियर की भूमिका निखिल बिष्ट, अंकित भंडारी रजत चौहान और भूपेश रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर रसिक सिद्दीकी, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसरनिर्मला पंत, आर्मीऑफिसर मेजर प्रियांशु अग्रवाल डीआरडीओ ए.म.सी राजू मेहरा और शंकर आर्य, गोविंद दसोनी से परिचय प्राप्त किया
आयोजन अध्यक्ष चेतन बल्यूटिया आयोजन आयोजक वीरू कालाकोटी आयोजन आयोजन वीरू कालाकोटी ने बताया आज इन आठ टीमों ने अगले राउंड में प्रवेश किया
डी. ए. वी स्कूल, डॉन बॉस्को, डी.पी. एस, दशमेश स्कूल पेरुमदारा, सरस्वती स्कूल, गुरुकुल स्कूल, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, और कल 7 अक्टूबर मंगलवार को 4 मैच खेले जाएंगे सुबह 8:00 बजे से।

