नई टिहरी एक ऐसी शादी जो मिसाल बनी समाज के लिए। चंबा गुल्डी में जब शादी की रस्में पूरी करने की तैयारियां चल रही थी तब दुल्हन शिवानी रमोला ने एक अहम फैसले लेते हुए अपनी शादी में नॉनवेज और शराब को पूरी तरह बैन कर दिया। उनके इस फैसले से शादी के कार्यक्रम नशामुक्त और संस्कारयुक्त वातावरण में संपन्न हुआ।
प्राप्त जानकारी में दुल्हन शिवानी रमोला ने युवाओं से शराब, नॉनवेज दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि शुभ अवसरों पर सादगी और संस्कार को प्राथमिकता दी जाए तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। शिवानी के इस बेहतरीन क़दम की समाज के सभी वर्गों ने प्रशंसा की।
वहीं शराब नहीं, संस्कार मुहिम के संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए पहल स्वयं से करनी होगी, जैसा उदाहरण शिवानी ने प्रस्तुत किया है। इस प्रेरणादायक कार्य के लिए शिवानी रमोला को नशामुक्त शादी संपन्न कराने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

