हरिद्वार: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास बड़ा हादसा, 2 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर उत्तर प्रदेश लौट रहे कांवड़ियों के एक दल के साथ शनिवार दोपहर लगभग 2:20 बजे बहादराबाद के बड़ेड़ी राजपूतान में बेहद दुखद हादसा हो गया। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे आराम कर रहे श्रद्धालुओं पर अचानक लोहे का भारी-भरकम गर्डर गिर गया, जिसके चलते दो कांवड़ियों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।                                                                       घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से दोनों घायलों को रुड़की के उप-जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जाँच के अनुसार, एक कांवड़िए के वहाँ रखे गर्डर पर चढ़ने से संतुलन बिगड़ गया था, जिससे वह भारी गर्डर नीचे बैठे श्रद्धालुओं पर आ गिरा और यह दर्दनाक हादसा हो गया।