हल्द्वानी: उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं के साथ, 2027 के चुनाव पर बोले मयंक भट्ट।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में पर्वतीय उत्थान मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मयंक भट्ट ने प्रदेशवासियों को उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब मौसम चक्र में परिवर्तन आता है और सूर्य देव उत्तरायण की ओर अग्रसर होते हैं खुशहाली का संकेत होता है तो यह पर्व मनाया जाता है और कुमाऊं क्षेत्र में इसका विशेष महत्व है उन्होंने क्षेत्र वासियों की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।                                           आगे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव के विषय में अपनी बात रखते हुए मयंक भट्ट ने कहा कि जो एक आम जनमानस की भावना इस समय प्रदेश को लेकर चल रही है वही भावनाएं उनके भीतर भी हैं। वह बोले उत्तराखंड और यहां का युवा करहा रहा है, वह बहुत पीड़ा में है, उनका रोजगार छीना जा रहा है । आंदोलन करने और अपना हक मांगने पर उन्हें बेइज्जत कर पीटा जाता है। अंकित भंडारी अन्य महिलाओं के साथ दुराचार दुर्व्यवहार हो रहा है जिसकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय रोजगार व्यापार खत्म करके अवैध खनन को बढ़ावा दिया जा रहा है । सरकार उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बन गई है 2027 में प्रदेश में परिवर्तन होगा और सरकार बदलेगी ।


खबरें शेयर करें -