हल्द्वानी: सड़कों के बुरे हाल और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  शहर के कई कालोनियों से आये नागरिकों ने कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपते हुए शहर में हो रहे निर्माण कार्यों में हो रही लापरवाही और अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताई।

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बाहरी ठेकेदार कंपनियां बिना किसी स्पष्ट योजना और तय समय-सीमा के शहर के अलग-अलग हिस्सों में सड़कें खोद देती हैं,  परन्तु बहुत लंबे समय तक कार्य अधूरा छोड़ दिया जाता है। परिणामस्वरूप नगर की अधिकांश सड़कें टूटी-फूटी हालत में पड़ी हैं, जिससे धूल, गड्डों और जाम की समस्या लगातार बनी हुई है।

 

ललित जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि  संबंधित ठेकेदार मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं और प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी निगरानी का अभाव दिखाई दे रहा है। पिछले दो वर्षों से जनता लगातार समस्याएं झेल रही है, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ज्ञापन में मांग की है कि प्रशासन तत्काल संबंधित विभागों और ठेकेदारों की बैठक बुलाकर एक स्पष्ट और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करे, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


खबरें शेयर करें -