नई दिल्ली केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।
पद्म विभूषण (5)
धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) कला (महाराष्ट्र)
के. टी. थॉमस- लोक कार्य (केरल)
एन. राजम-कला (उत्तर प्रदेश)
पी. नारायणन -साहित्य एवं शिक्षा (केरल)
वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) लोक कार्य (केरल)
पद्म भूषण पाने वालों में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, मशहूर अभिनेता मम्मूटी और उद्योगपति-बैंकर उदय कोटक प्रमुख हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन और भाजपा नेता वी. के. मल्होत्रा को भी पद्म भूषण दिया गया है।

