असम: ट्रेन से टकराकर 8 हाथियों की मौत की खबर !

खबरें शेयर करें -

असम के लुमडिंग डिवीजन से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है।  जहां सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई। बताया जा रहा है कि,,,, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय वन अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के असम के होजाई जिले में सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत हो गई।                                                 जानकारी में इस दुर्घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है।  रेलवे ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर आगे की यात्रा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया चल रही है।                                                                                        प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,, दुर्घटनास्थल गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर स्थित है। पटरी पर हाथियों के शरीर के टुकड़े बिखरने और डिब्बे उतरने के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।


खबरें शेयर करें -