उत्तराखंड रुड़की से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है पश्चिमी अंबर तालाब मोहल्ले के एक घर में संदिग्ध हालत में आग लग गई थी जिसमें एक लड़के की मौत हो गई थी । गुरुवार को उसके अंतिम संस्कार में आए हुए उसके मामा की भी चाकू मार के हत्या कर दी गई । हत्या का आरोप मृत युवक के चाचा पर लगा है जिसकी पुलिस सर गर्मी से तलाश कर रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार,,,,,,, रजनीश पुंडीर बीड़ी और सिगरेट की सप्लाई का कार्य करते है ,उनका अपनी बीवी के साथ भी लंबे समय से विवाद चल रहा है रजनीश अपने बेटे के साथ अलग मकान पर रहते हैं , बुधवार देर रात घर में आग लगने के कारण उनके पुत्र कुणाल की मौत हो गई । इस घटना पर संदेह बना हुआ है गुरुवार को सुबह कुणाल के मामा और रजनीश की पत्नी सुधा घर पहुंचे और उसकी मौत पर सवाल उठाए । जिससे रजनीश का भाई विक्की क्रोध में आ गया और शाम को अंतिम संस्कार से लौटने के बाद विक्की ने कुणाल के मामा पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई । इस घटना से हड़कंप मच गया, पुलिस आरोपी विक्की की तलाश में जुट गई है और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांति किया गया है अभी तक किसी विपक्ष द्वारा तहरीर नहीं मिली है । पुलिस ने पूरी घटना का संज्ञान लेकर, जांच शुरू कर दी है।

