व्हाट्सएप पर आए विवाह कार्ड का लिंक खोलते ही खाते से उड़े डेढ़ लाख रुपए ।

खबरें शेयर करें -

हरिद्वार  एक युवक को मोबाइल व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड के लिंक को खोलना भारी पड़ गया है। लिंक खोलने के कुछ ही दिनों बाद उसके बैंक खाते से 1.47 लाख रुपये गायब हो गए। जिसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया और तहरीर के आधार पर मामला दर्ज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।                                                           प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,  पुहाना गांव निवासी ईजारुल ने बताया कि उसके मोबाइल व्हाट्सएप पर एक शादी का कार्ड आया था। उसने बिना किसी संदेह के उस कार्ड के लिंक को खोल लिया। इसके कुछ दिनों बाद उसके बैंक खाते से 1.47 लाख रुपये की रकम निकल गई।

इजरूल ने बताया कि उसे रकम कटने का कोई संदेश या जानकारी पहले नहीं मिली। जब खाते की जांच की गई तो रुपये गायब मिले। इसके बाद उसने ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उप निरीक्षक पुनीत दनोशी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


खबरें शेयर करें -