कृपया ध्यान दें,,,,,,,, दिनांक 3 और 4 को नैनीताल जिले का ट्रैफिक प्लान।

खबरें शेयर करें -

* माननीय राष्ट्रपति भारत गणराज्य के दिनांक 03 व 04.11.2025 को जनपद नैनीताल में भ्रमण एवं प्रवास के दौरान यह रहेगा ट्रैफिक प्लान *

+ *दिनांकः 03.11.2025 को वीवीआईपी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान *

! समय प्रातः 08:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन हल्द्वानी से नैनीताल तथा हल्द्वानी से भीमताल मार्ग पर पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

शहर हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन हल्द्वानी से via कालाढूंगी / रामनगर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

नैनीताल से रामनगर-काशीपुर-बाजपुर जाने वाले समस्त वाहनों को via कालाढूंगी होते हुए भेजा जायेगा एवं नैनीताल से काठगोदाम-हल्द्वानी-लालकुंआ जाने वाले वाहनों को नैनीताल से via भवाली भीमताल हल्द्वानी डायवर्ट रहेगा।

भवाली / भीमताल की ओर से हल्द्वानी शहर की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को वाया भीमताल से हल्द्वानी भेजा जायेगा।

+ *दिनांक 04.11.2025 को वीवीआईपी भ्रमण के दौरान *

समय प्रातः 08:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक हल्द्वानी से नैनीताल, नैनीताल से भवाली तथा हल्द्वानी से भीमताल / भवाली मार्ग पर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पर्वतीय क्षेत्र की ओर से भवाली /कैंचीधाम की ओर आने वाले समस्त वाहनों को via क्वारब पुल से डायवर्जन कर रामगढ़-खुटानी बैण्ड-भीमताल डायवर्ट रहेगा।                  रानीखेत की ओर से आने वाले समस्त वाहनों को खैरना पुल से डायवर्ट कर क्वारब-रामगढ़-खुटानी बैण्ड-भीमताल की ओर भेजा जायेगा।

पिथौरागढ़ / चम्पावत की ओर से हल्द्वानी/भवाली आने वाले वाहनों को via धारी-खुटानी-भीमताल की ओर भेजा जायेगा।

वी०वी०आई०पी० के नैनीताल से हल्द्वानी भ्रमण के दौरान शहर हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहनों को तिकोनिया पर रोका जायेगा। अतिआवश्यक होने पर अल्मोडा व बागेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों को हल्द्वानी से via कालाढूंगी / रामनगर होकर भेजा जायेगा तथा पिथौरागढ /

चम्पावत जाने वाले वाहनों को वाया टनकपर को भेजा जायेगा।


खबरें शेयर करें -