दिवाली पर PM मोदी का देश के नाम….. पत्र ।

खबरें शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली के खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने दीवाली के खास मौके पर देशवासियों के नाम एक खास पत्र लिखा है। इस पत्र में पीएम मोदी ने कहा कि यह अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद दूसरी दीवाली है।                                                   पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि भगवान श्रीराम हमें हमेशा धर्म का पालन करना सिखाते हैं और अन्याय से लड़ने का साहस देते हैं। इसका जीवंत उदाहरण हाल के दिनों में ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखने को मिला। जब इस ऑपरेशन में भारत ने धर्म का पालन किया और अन्याय का बदला लिया।                        अपने पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की बात कही। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने, सभी भाषाओं का सम्मान करने और स्वच्छता को बनाए रखने की अपील की। पीएम मोदी ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और भोजन में तेल का उपयोग 10 प्रतिशत करने के साथ योग को अपनाने का भी सुझाव दिया।


खबरें शेयर करें -