महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2 दिवसीय कार्यक्रम के तहत नैनीताल प्रवास के दौरान दूसरे दिन आज प्रातः कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करी और राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
कैंची धाम मंदिर आगमन पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा माननीय राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत, अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे।

