हल्द्वानी की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार……!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी की छात्रा ने काशीपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती, शहर में एक शैक्षणिक संस्थान की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

युवती द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार  करीब एक वर्ष पूर्व इंटरनेट मीडिया अकाउंट संचालित करने के दौरान काशीपुर निवासी साहिल वर्मा से उसका परिचय हुआ।

आरोप है कि दोस्ती होने के बाद युवक उसे बहला-फुसलाकर कालाढूंगी रोड स्थित जंगल में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुभाषनगर कॉलोनी काशीपुर निवासी साहिल वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।


खबरें शेयर करें -